{"_id":"5852fe454f1c1b7c7c64a8a0","slug":"then-the-cash-crisis-banks-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कैश का संकट, बैंकों में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कैश का संकट, बैंकों में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 16 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन की राहत के बाद कैश का संकट फिर बढ़ गया है। गुरुवार को ग्रामीण बैंक सहित कई बैंकों की शाखाओं पर दोपहर बाद ही रुपये खत्म हो गए, जिसके चलते बैंकों में हंगामा हुआ। यूबीआई बड़ागांव में गार्ड के साथ भीड़ ने धक्कामुक्की की और शटर बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला संभला। कुछ देर बाद इसी बैंक में भीड़ के धक्के से एक महिला सीढ़ियों से गिर गई। इससे नाराज उसके परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। चोलापुर के काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में महिला ने बैंककर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी है।
10 से 12 नवंबर तक तीन दिन के अवकाश के पहले आरबीआई ने 300 करोड़ रुपये भेजे थे। इसके चलते 13-14 नवंबर तक बैंकों में पहले की तुलना में भीड़ कम थी। एटीएम पर भी हालात सामान्य नजर आए। गुरुवार को बैंक आफ बड़ौदा, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई सहित अन्य बैंकों में दोपहर बाद करेंसी खत्म हो गई। गुरुवार को आरबीआई की ओर से रुपये नहीं मिले है, इसलिए शुक्रवार से समस्या बढ़ने की आशंका है।
बड़ागांव स्थित यूनियन बैंक में सुबह से ही भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक रुपये न मिलने से नाराज लोग हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने गार्ड से धक्कामुक्की की और बैंक का शटर बाहर से बंद कर दिया। बैंक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शटर खोलवाया। इसके बाद दोपहर में इसी बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, भीड़ के धक्के से एक महिला ग्राहक सीढ़ियों से गिर पड़ी। इससे नाराज महिला के परिवारीजनों में जमकर हंगामा किया। वहीं, चोलापुर थाने में दोपहर में पहुंची चोलापुर गांव की महिला सलमा बेगम ने काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला का कहना था कि 14 और 28 नवंबर को भी रुपये निकालने जब वह बैंक गई तो कर्मचारियों ने अभद्रता की थी। बैंक मैनेजर बीके श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। दानगंज क्षेत्र के नियारडीह स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में भी भीड़ ने हंगामा किया। आराजीलाइन क्षेत्र के यूबीआई, जक्खिनी में भी सैकड़ों लोग कतारों में लगे थे। दोपहर बाद कैश खत्म हो जाने पर बहुत से लोगों को लंबे इंतजार के बाद निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बनारस में 22 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए आरबीआई की ओर से बनारस में कुछ करेंसी भेजे जाने की संभावना है। इस बीच बैंक अधिकारियों की ओर से आरबीआई को हर दिन का अपडेट भेजा जा रहा है। सूत्रों की माने तो पीएम के दौरे को देखते हुए आरबीआई की ओर से पर्याप्त मात्रा में करेंसी मिल सकती है।
कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब बैंकों ने गांवों को गोद लेकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसमें संबंधित गांवों में अधिक से अधिक लोगों का खाता खोलकर उन्हें एटीएम कार्ड दिए जा रहे हैं। इस क्रम में बैंक आफ बड़ौदा की ओर से गोद लिए गांव मिसिरपुर में सभी खाताधारकों को एटीएम मुहैया कराने के साथ ही सुविधा केंद्रों पर माइक्रो एटीएम खोले जा रहे हैं। बैंक की ओर से मिसिरपुर गांव में 226 घरों में 3500 खाते खोले गए हैं। अब तक इसमें से 2400 लोगों को एटीएम भी मिल चुका है। अब बैंक के अधिकारी-कर्मचारी लोगों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डीजीएम एसबी प्रसाद ने बताया कि बहुत जल्द ही सभी खाताधारकों को एटीएम मिल जाएगा, साथ ही गांव के साथ ही जिले में 50 सुविधा केंद्र भी खुलेंगे। जहां लोग दस हजार रुपये तक जमा-निकासी और मनी ट्रांसफर आसाीन से कर सकेंगे। बताया कि यहां लोग स्वाइप मशीन की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।