फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   theft from atm in varanasi Employees who loaded cash in atm machine Stole Rs 6.31 lakh cash they absconding after police case

एटीएम से चोरीः मशीन में कैश डालने वाले कर्मचारियों ने 6.31 लाख रुपये किए गायब, खुलासे के बाद वाराणसी से फरार

Sat, 12 Jun 2021 05:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 05:44 PM IST
सार

एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारी अपनी जेब भर रहे थे। दोनों ने आपसी मिलीभगत से 22 मार्च से 2 अप्रैल के बीच छह लाख से ज्यादा रुपये पार कर दिए। कंपनी ने ऑडिट के जरिए यह चोरी पकड़ी है। मामले का खुलासा होने के बाद दोनों कर्मचारी फरार हैं। 

विज्ञापन
theft from atm in varanasi  Employees who loaded cash in atm machine Stole Rs 6.31 lakh cash   they absconding after police case
एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारी अपनी जेब भर रहे थे। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में एटीएम मशीन में कैश लोड करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने 6.31 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद दोनों फरार हैं। कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट में यह चोरी पकड़ी गई है। अब सिगरा थाने की पुलिस आरोपी दोनों कर्मियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
सीएमएस इंफोसिस्टम लिमिटेड कंपनी के मैनेजर बृजेश सिंह ने सिगरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बृजेश के अनुसार कंपनी में वाराणसी के सोयेपुर गांव का युवक  और प्रतापगढ़ जिले के महिमापुर गांव का युवक बतौर कस्टोडियन काम करते थे। दोनों का मुख्य काम एटीएम में कैश लोड करना था।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारियों ने एटीएम में कैश डालने के दौरान बीती 22 मार्च से 2 अप्रैल के बीच छह लाख इकतीस हजार सात सौ रुपये गायब कर दिए। एटीएम की ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ तो जांच कराई गई। जांच में गड़बड़ी उजागर होने पर सिगरा थाने की पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि कंपनी की ओर से दोनों कर्मचारियों के गबन से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed