फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft by cutting three sandalwood trees in BHU

Varanasi News: बीएचयू में चंदन के तीन पेड़ काटकर चोरी

Sat, 14 Oct 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Theft by cutting three sandalwood trees in BHU
बीएचयू परिसर स्थित आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग से बृहस्पतिवार की रात चंदन के तीन पेड़ काटकर चोरी हो गए। इसकी कीमत करीब पचास लाख से अधिक बताई जा रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बाद चोरों की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

कुलपति आवास और मालवीय भवन से चंद कदम की दूरी पर आयुर्वेद संकाय का द्रव्यगुण विभाग है। विभाग के परिसर में ही औषधीय वाटिका है। इसमें चंदन के पेड़ सहित कई तरह के 200 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यहां से बृहस्पतिवार की रात चंदन के तीन पेड़ काटकर चोरी हो गए। सुबह चौकीदार जब विभाग पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। चौकीदार की सूचना पर विभागाध्यक्ष समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और सीसी फुटेज खंगाला। सीसी फुटेज में लकड़े जाते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के सामने दोनों तरफ से रहती है बैरीकेडिंग
द्रव्यगुण विभाग के गेट के सामने सड़क पर दोनों तरफ से शाम को बैरीकेडिंग करवा दी जाती है। इससे कोई वाहन नहीं जा सकते। साथ ही सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। आमतौर पर रात में केवल मुख्य गेट से ही प्रवेश की व्यवस्था रहती है। ऐसे में चंदन के पेड़ को काटकर बाहर ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले चोरी हुए थे चार पेड़
बीएचयू के द्रव्यगुण विभाग के औषधीय वाटिका से अक्तूबर 2018 में भी चार पेड़ चोरी हुए थे। उस समय भी सीसीटीवी फुटेज में घटना सामने आई थी। उस समय भी निगरानी बढ़ाने की बात कही गई थी लेकिन फिर चोरी की घटना हुई।

द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ को काटकर चोरी होने की जानकारी मिली है। विभाग में लगे सीसी कैमरे की मदद से चोरी करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। -प्रो. शिवप्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed