फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   The young man died due to a road like a drain of the National Highway

Varanasi: नेशनल हाईवे की नाली जैसी सड़क के कारण बाइक सवार युवक की जान गई, आए दिन हो रहे हादसे

Sat, 17 Jun 2023 10:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 10:21 AM IST
सार

वाराणसी के  विश्व सुंदरी पुल और डाफी टोल प्लाजा के बीच नाली जैसी जर्जर सड़क के कारण शुक्रवार की रात बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
The young man died due to a road like a drain of the National Highway
बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के विश्व सुंदरी पुल और डाफी टोल प्लाजा के बीच नाली जैसी जर्जर सड़क के कारण शुक्रवार की रात बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नेशनल हाईवे-19 पर विश्व सुंदरी पुल से आगे बढ़ने पर डाफी टोल प्लाजा के पहले तक सड़क इन दिनों नाली जैसे हो गई है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन


राजातालाब क्षेत्र का चंदापुर गांव निवासी सुनील प्रजापति (27) बाइक से रामनगर से अपने घर की ओर जा रहा था। विश्व सुंदरी पुल से आगे बढ़ने पर डाफी टोल प्लाजा से पहले खराब सड़क के कारण असंतुलित होकर वह बाइक लेकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसी दौरान पीछे से तेजी से आए ट्रक ने सुनील को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने सुनील की जेब से मिले आईडी प्रूफ की मदद से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों से मिल कर घर जा रहे युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

कपसेठी-कछवा मार्ग पर बरकी गांव में बिल्डिंग मेटेरियल की एक दुकान के समीप बालू लादे हुए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का चचेरा भाई घायल हुआ है। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इसके चलते काफी देर तक आवागमन अवरुद्ध रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना के सरावां गांव का रहने वाला प्रीतम बिंद (20) अपने चचेरे भाई किशन बिंद (22) के साथ बाइक से कपसेठी थाना के बरियारपुर (नई बस्ती) गांव में अपनी बहन प्रीती से मिलने गया था। प्रीती की शादी बीते सात जून को ही हुई है। बहन से मिलकर वह कमलहां गांव गया। वहां लल्लन बिंद के यहां उसकी चचेरी बहन ब्याही है। कमलहां गांव से बाइक पर सवार होकर वह अपने घर वापस जा रहा था। बाइक लेकर वह जैसे ही लिंक रोड से मुख्य सड़क पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई और किशन घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक खड़ी कर आरोपी चालक भाग गया।

उधर, हादसे की सूचना पाकर प्रीतम के रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने किसी तरह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाई। परिजनों ने बताया कि प्रीतम पुणे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। दो भाई दो बहन में बड़े प्रीतम की शादी नहीं हुई थी। प्रीतम के पिता हीरालाल खेती करते हैं। प्रीतम की मौत की जानकारी पाकर उसकी मां जीरा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed