फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Yogi Government's gift to the poor, now it will double in May ...

योगी सरकार का गरीबों को एक और तोहफा, अब मई से दोगुना मिलेगा...

Sun, 23 Apr 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 23 Apr 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
The Yogi Government's gift to the poor, now it will double in May ...
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

किसानों की कर्जमाफी के बाद अब योगी सरकार ने अपने एक महीने पूरे होने पर सूबे के गरीबों को एक और तोहफा दिया है। इससे गरीबों के घरों में उजाला आएगा और उनके बच्चे अच्छे से पढ़ पाएंगे। कोटे से चीनी का वितरण बंद कराने वाली सूबे की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए केरोसिन तेल का कोटा बढ़ाकर उसकी भरपाई कर दी है।

विज्ञापन


अंत्योदय कार्डधारकों को चार गुना जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दोगुना केरोसिन तेल मिलेगा। पहले सभी कार्डधारकों को एक-एक लीटर मिट्टी का तेल मिलता था लेकिन मई महीने से अंत्योदय को चार लीटर और गृहस्थी कार्डधारकों को दो लीटर केरोसिन प्रति कार्ड देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पूर्ति कार्यालय के मुताबिक इसके लिए जिले का केरोसिन कोटा 84 किलोलीटर बढ़ा दिया गया है। जानकारों की मानें तो इससे गरीब परिवारों को निश्चित रूप से राहत होगी लेकिन इसके लिए केरोसिन की कालाबाजारी रोकनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले की व्यवस्था में (जब कार्ड की एपीएल, बीपीएल श्रेणियां थीं) प्रत्येक कार्डधारक के लिए एक लीटर केरोसिन तेल 20.25 रुपये की दर से दिया जाता था। जिले का केरोसिन कोटा 1260 किलोलीटर था। अगले महीने से इसे बढ़ाकर 1344 किलोलीटर कर दिया गया है।

साथ ही, 20.50 रुपये प्रति लीटर की नई दर भी तय कर दी गई है। इस तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को लखनऊ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।


जिले के अधिकारी भी लखनऊ रवाना हो गए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि मिट्टी के तेल के लिए नया शासनादेश आ गया है। मई महीने से अंत्योदय को चार और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दो लीटर तेल दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed