फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The wrestling match with a prize money of Rs 1 lakh 51 thousand ended in a draw.

Varanasi News: बराबरी पर छूटा 1 लाख 51 हजार का इनामी दंगल

Mon, 23 Mar 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The wrestling match with a prize money of Rs 1 lakh 51 thousand ended in a draw.
चिरई गाँव में दंगल प्रतियोगिता में पलवान। स्वयं
मंझारी स्थित वीर बाबा शंकरपुर चौराहा रिंग रोड के पास संकट मोचन व्यायामशाला में रविवार दोपहर दंगल में 60 से ज्यादा पुरुष और महिला पहलवानों ने दांव आजमाए। जौनपुर के निगम और दिल्ली के शेरा के बीच हुआ दंगल भी रोमांचक रहा। दोनों पहलवानों ने काला जंग, उल्टी और ईरानी दांव का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंत में शेरा चोटिल हो गए और एक लाख इक्यावन हजार रुपये की दंगल बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

महनाग के दीपू और रमेश पहलवान के बीच दंगल 10 मिनट तक चला। इसमें दीपू ने धोबी पछाड़ दांव लगाकर रमेश को चित कर दिया। इसके अलावा जंबू के राकेश और चंदौली के सतपाल के बीच 30 मिनट खेला गया मुकाबला बराबरी पर छूटी। महिला वर्ग में नेपाल की पूनम और गाजियाबाद की अंशु के बीच मुकाबला भी बराबरी पर रहा। वहीं, सैफई के गोलू और डांडी के अंकित के बीच भी रोचक मुकाबला हुआ। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ चोलापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबास यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम में मनोहर पहलवान, अर्जुन पहलवान, लालजी पहलवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन बमबम पहलवान, राजेश यादव, अर्जुन पहलवान व रवि पहलवान ने निभाई, जबकि संचालन क्षमा पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed