फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The world will see the talent of Purvanchal 25 stalls of Purvanchal including Varanasi booked in Build India

Varanasi News : दुनियां देखेगी पूर्वांचल का हुनर, बिल्ड भारत एक्सपो में वाराणसी समेत पूर्वांचल के 25 स्टॉल बुक

Tue, 18 Feb 2025 11:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 11:03 PM IST
सार

दिल्ली में आयोजित बिल्ड भारत एक्सपो में वाराणसी सहित पूर्वांचल के हुनर को दुनियां देखेगी। उद्यमियों ने 25 स्टॉल की बुकिंग कराई है और इसके माध्यम से दुनियां से आए लोगों को यहां के हुनर का परिचय कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
The world will see the talent of Purvanchal 25 stalls of Purvanchal including Varanasi booked in Build India
उद्यमियों की बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी समेत पूर्वांचल के उद्यमियों के उत्पादों को दुनिया देखेगी। दिल्ली के भरत मंडपम में 19 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले बिल्ड भारत एक्सपो में वाराणसी समेत पूर्वांचल के 25 उद्यमियों ने उत्पादों के संग अपना स्टॉल बुक कराया है।

विज्ञापन


एक्सपो में फूड प्रोसेसिंग, सोलर एंड ग्रीन एनर्जी, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टर और उनसे संगत उद्योगों द्वारा एक छत के नीचे नयी संभावनाओं को ढूंढने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें 20 देशों के 15000 से अधिक बायर्स होंगे।
विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि एक्सपो में 20 से अधिक देशों से बायर्स के आने का अनुमान है और प्रतिदिन 15000 विजिटर्स के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का एसोसिएशन है और उनके उत्थान और संवर्धन की परिकल्पना के साथ ही इस एक्सपो का आयोजन किया गया है। इस एक्सपो में लगभग चार हजार स्क्वायर मीटर में 300 से ज्यादा स्टाल लगेंगे, जिसमें मुख्यतः प्रदेश के माइक्रो और छोटे मैनुफक्चरर्स भी हिस्सा लेंगे।

पूर्वांचल से 500 स्क्वायर मीटर की बुकिंग होने का अनुमान है। बनारस से टीके बिस्कुट बनाने वाली श्रीतिरुपति बालाजी इंडस्ट्रीज ने ब्रोंज स्पांसर के रूप में भाग लिया है।एक्सपो के पूर्वांचल के कन्वीनर दीपक बजाज ने बताया की माइक्रो और स्माल इंडस्ट्री को भाग लेने का मौका नहीं मिल पाता है और उसके चार्ज भी बहुत ज्यादा होते हैं।


जबकि आईआईए का यह एक्सपो विशेषतया माइक्रो एवं स्मॉल उद्योगों पर ही केंद्रित है। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने बताया की ओडीओपी और स्टार्टअप के लिए अलग से पवेलियन बनाया जाना है। एक्सपो में स्टॉल लगाने वाले सूक्ष्म एवं लघु व ओडीओपी इकाईयों को उनके स्टॉल का किराया, आने जाने का खर्च आदि पर सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति देने की भी व्यवस्था है।

बैठक में प्रशांत अग्रवाल, अनुपम देवा, मनीष कटारिया, नीरज पारिक, अनुज डीडवानिया, गौरव गुप्ता, पंकज अग्रवाल, उमंग गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed