{"_id":"582cc46a4f1c1bf23c8fe31b","slug":"the-work-will-be-worth-seventy-million-mgnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ रुपये से होंगे मनरेगा के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ रुपये से होंगे मनरेगा के काम
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 17 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर ब्लॉक में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की दूसरी बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा के तहत विकास कार्यों के लिए 7.74 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। वहीं, कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव में गेट बनवाने के प्रस्ताव पर भी सर्वसम्मति से मुहर लग गई। इस दौरान सदस्यों ने गांवों में साफ-सफाई, शौचालयों के निर्माण और अस्पतालों में चिकित्सीय सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। नहरों में पर्याप्त पानी न छोड़े जाने और सहकारी समितियों में खाद-बीज की समुचित उपलब्धता न होने के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया।
बैठक में सदस्यों ने मनरेगा के तहत कराए गए 40 कार्यों का ब्योरा मांगा। उन्होंने कहा कि जहां भी काम कराने के दावे किए जा रहे हैं, वहां कोई बोर्ड नहीं लगउए गए। मारकंडेय महादेव मंदिर के पास बनवाए गए शौचालय को सदस्यों ने घटिया बताया और जांच कराने की मांग उठाई।
बैठक में एडीओ पंचायत मयंक ने बताया कि गांवों में 2374 शौचालय बनावाए गए हैं। रौना के प्रधान ने जल निगम की पाइपलाइन खराव होने की शिकायत की तो भभियार के प्रधान ने कहा कि 7 हजार रुपये का चेक एएनएम को काट कर दिया गया है लेकिन आज तक गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नही कराया गया। नियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समय से चिकित्सक उपलब्ध न होने पर प्रसव की सुविधा न मिल पाने की शिकायत हीरा यादव ने की। सदस्यों ने कोटे से खाद्यान्न, मिट्टी के तेल और चीनी की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव ने कहा कि बैठक में शामिल न होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। बैठक में बीडीओ सुरेंद्र प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, रेणु यादव, मक्खन चौबे, लाले चौबे, उमाकांत पांडेय और राजेश यादव आदि मौजूद थे।