{"_id":"6595bbbe7a50dcb2170e8a1c","slug":"the-work-of-acquiring-34-hectares-of-land-in-transport-nagar-will-be-completed-this-month-varanasi-news-c-20-vns1013-471302-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रांसपोर्ट नगर में इस महीने 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण का काम पूरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रांसपोर्ट नगर में इस महीने 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण का काम पूरा होगा
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में अगले महीने से काम में तेजी आएगी। वीडीए इस महीने के अंत तक बची हुई 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण का काम पूरा कर लेगा। इसके बाद योजना को मूर्तरूप देने का काम किया जाएगा। मौजूदा समय में पूर्व में अधिग्रहित 48 हेक्टेयर जमीन में सड़क, प्लॉट कटिंग, जलनिकासी के लिए नाली व सीवर का काम किया जा रहा है।ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए वीडीए ने 2003 में जमीन 82 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की थी। इसके लिए मिल्कीपुर, करनाडांडी, बैरवन और सरायमोहन में जमीन ली गई। वीडीए के तहसीलदार सुनील श्रीवास्तव के मुताबिक इस महीने तक शेष 34 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। इसका किसानों को पुरानी दर पर ही मुआवजा मिलेगा। हालांकि वीडीए इस बीच की अवधि का ब्याज भी भुगतान करेगा। जमीन अधिग्रहण के बाद योजना के अनुसार निर्माण कराए जाएंगे।
बस स्टेशन, होटल, मॉल बनेंगे
ट्रांसपोर्ट नगर योजना के नक्शे के मुताबिक वहां बस स्टेशन, ट्रांसपोर्टर्स कार्यालय, पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल, पुलिस चौकी, पार्क, पार्किंग, चिकित्सालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इनके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के 500 आवास भी बनाए जाएंगे। इसका खाका वीडीए ने पहले ही तैयार कर लिया है।
रेरा में पंजीकरण का इंतजार
वीडीए के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर योजना का उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) में पंजीकरण जल्द ही हो जाएगा। इसके पहले 48 हेक्टेयर की अधिग्रहित जमीन पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। रेरा में पंजीकरण होते ही प्लाॅट की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पहले चरण में 48 हेक्टेयर जमीन में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। रेरा में पंजीकरण के बाद कार्रवाई तेज होगी। शेष 34 हेक्टेयर जमीन का जल्द अधिग्रहण किया जाएगा। - पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष वीडीए
आंकड़े एक नजर में
ट्रांसपोर्ट नगर में कुल जमीन - 82 हेक्टेयर
अधिग्रहित जमीन जिस पर वीडीए का कब्जा - 48 हेक्टेयर
योजना के तहत किसानों की संख्या - 1194
योजना के विरोध में किसानों की संख्या - 413
अब तक बांटा गया मुआवजा - 34.42 करोड़