फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The wife of CM Hemant Soren of Jharkhand likes to Household, away from politics

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शादी की सालगिरह पर किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, देखी गंगा आरती

Fri, 07 Feb 2020 05:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 07 Feb 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
The wife of CM Hemant Soren of Jharkhand likes to Household, away from politics
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने परिवार संग देखी गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला।

शादी की सालगिरह मनाने आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मतदाता ही तय करेंगे कि दिल्ली का ताज किसे पहनाया जाए। शुक्रवार को सपरिवार गंगा आरती देखने के बाद मुख्यमंत्री ने शाहीन बाग, एनआरसी से जुड़े सवालों पर साफ कहा कि मैं राजनीतिक दौरे पर नहीं हूं। उचित प्लेटफार्म पर इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विकास की लकीरों को लेकर विभिन्न नदियों के ऊपर प्रहार हो रहा है। नदियों में समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्हें संरक्षित करना हमारा और सरकार दोनों का सामाजिक दायित्व है। गंगा का कुछ हिस्सा हमारे राज्य से भी गुजरता है। गंगा पूरे देश के लिए गौरव की बात है। एक अदृश्य शक्ति की बदौलत पूरे देश को बांधी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां आने से पूर्व माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। फिर बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। इसके पहले भी यहां आम व्यक्ति, जनप्रतिनिधि के रूप में आया हूं। पहली बार बतौर मुख्यमंत्री आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

The wife of CM Hemant Soren of Jharkhand likes to Household, away from politics

गंगा आरती और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन, बड़ा बेटा नीतिल सोरेन, छोटा बेटा विश्वजीत सोरेन रहे। शनिवार को वे मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम दर्शन के लिए रवाना होंगे।

मेरी सफलता में पत्नी कल्पना का योगदान
सोरेन ने कल्पना के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विटर पर तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री ने लिखा है, आज हमारे विवाह को 14 वर्ष हो गए। राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफर में हमजोली रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना, आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed