{"_id":"64eea77292f41e39c307d586","slug":"the-weather-changed-again-in-varanasi-coolness-in-the-air-due-to-drizzle-imd-gave-this-special-information-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Rains: वाराणसी में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से हवा में ठंडक, IMD ने दी ये खास जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Rains: वाराणसी में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से हवा में ठंडक, IMD ने दी ये खास जानकारी
Wed, 30 Aug 2023 07:50 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:50 AM IST
सार
वाराणसी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। बुधवार की सुबह बूंदाबांदी से हवा में ठंडक महसूस हुई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से तेज धूप और गर्मी के बाद बुधवार को सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। हवा की रफ्तार रुकने के साथ ही बारिश में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं सुबह सिहरन का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ghosi Bypolls: उपचुनाव के परिणाम दे जाएंगे इन पांच सवालों के सटीक जवाब, जानें I.N.D.I.A. और NDA पर इसका प्रभाव
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण सुबह धूप भी नहीं निकली है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। एक दो दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही रुक-रुक कर बूंदाबादी होने के आसार बने हैं।
विज्ञापन