फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The voice of Manas resonated at Tulsi's meditation place

Varanasi News: तुलसी की साधना स्थली पर गूंजे मानस के स्वर

Fri, 01 Aug 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The voice of Manas resonated at Tulsi's meditation place
श्री लाटभैरव भजन मंडल की ओर से तेलियाना स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। बृहस्पतिवार को मानस रचयिता के चित्र पर माल्यार्पण के बाद पुष्प अर्पित करके मानस पोथी का पूजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे केवल कुशवाहा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचना मानव जीवन को सार्थक बनाने में सक्षम हैं। मुख्य वक्ता श्री राम जानकी मंदिर के महंत रामदास महाराज ने कहा कि परमात्मा धराधाम पर कई प्रकार से अवतरित होते हैं। उन्हीं अवतार में से एक गोस्वामी तुलसीदास थे। श्रीरामनाम संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विष्णुदास महाराज, शिवम अग्रहरि, उत्कर्ष कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद, रामाशीष दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed