फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The torch procession of Khelo India University Games will reach Banaras on 10th

Varanasi News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मशाल जुलूस 10 को बनारस पहुंचेगा

Sat, 06 May 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The torch procession of Khelo India University Games will reach Banaras on 10th
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बीएचयू में 26 मई से शुरू होगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए लखनऊ से निकला मशाल जुलूस 10 मई को वाराणसी आएगा। इसका कैथी में स्वागत होगा। 11 मई को पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को राइफल क्लब में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने इसके प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। जुलूस के स्वागत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 11 मई को सुबह छह बजे गिरिजा देवी संकुल से सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकालेगा। छात्र-छात्राएं एवं खेल से जुड़ी हस्तियां प्रतिभाग करेंगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 11 को बीएचयू, काशी विद्यापीठ, सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि सहित इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालयों में भी कार्यक्रम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने उच्च शिक्षा अधिकारी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में क्विज और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोगो बनवाने को कहा। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ब्लॉक स्तर पर भी पैदल मार्च निकालने का सुझाव दिया। सीडीओ ने सिविल डिफेंस के लोगों को भी प्रतिभाग करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर गुलाब चंद्र, उच्च शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में 3 तक आयोजन
आईआईटी बीएचयू के इंडोर हॉल में 26 से 29 मई तक कुश्ती और योग प्रतियोगिता एक से तीन जून तक होगी। इसमें पांच सौ से अधिक खिलाड़ी व प्रशिक्षक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article