{"_id":"6398cfe70e34df204b535a09","slug":"the-tenure-of-mayor-and-councilors-in-varanasi-till-january-6-varanasi-news-vns6884208198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी में महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 6 जनवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी में महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 6 जनवरी तक
विज्ञापन
नगर निकायों में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने पत्र भेजकर दिशानिर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार, वाराणसी नगर निगम में महापौर और पार्षदों का कार्यकाल छह जनवरी 2023 को खत्म होगा। नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल 29 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। दोनों निकायों में शपथ ग्रहण 12 दिसंबर 2017 को कराया गया था।
पत्र में निकायों के कार्य अवधि की गणना शपथ ग्रहण के बाद हुई प्रथम बैठक से करने को कहा गया है। वाराणसी नगर निगम में सदन की पहली बैठक छह जनवरी 2018 को हुई थी। इसी प्रकार गंगापुर नगर पंचायत की प्रथम बैठक 29 दिसंबर 2017 को हुई थी। पांच साल पूरे होने पर इनका कार्यकाल समाप्त होगा। कार्यकाल पूरा होने पर नगर निगम में नगर आयुक्त और नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी प्रशासक की भूमिका में होंगे।
पत्र में लिखा है कि नगर पंचायतों में खातों का संचालन अधिशासी अधिकारी के अलावा लेखा विभाग में कार्यरत लेखाकार को नामित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि धनराशि का आहरण कैश में न हो। दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से चेक से ही धनराशि निकाली जाए। उम्मीद है कि कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। चुनाव जनवरी के प्रथम या द्वितीय सप्ताह तक होंगे।