फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The teenager died from dengue toddy

डेंगू से ताड़ी की किशोरी की मौत

Sun, 09 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 09 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The teenager died from dengue toddy
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
ग्रामीण इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के ताड़ी गांव की डेंगू पीड़ित एक किशोरी की शनिवार को सुबह अस्पताल में इलाज के मौत हो गई। उसकी छोटी बहन और मां की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को तीन दिन पहले वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


ताड़ी गांव की रहने वाले संजय सिंह की पत्नी अर्चना (36) और उनकी दो बेटियों शिवानी (13) एवं रश्मि (11) को तीन दिन पहले वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों से तेज बुखार के कारण तीनों की हालत बिगड़ने लगी थी। यहां जांच में तीनों में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। शनिवार को सुबह शिवानी की मौत हो गई।
विज्ञापन


घर वालों ने बताया कि उसका प्लेटलेट्स 35000 के नीचे आ गया था। वहीं, अर्चना और रश्मि की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, गांव में कई और लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। चोलापुर सीएचसी के अधीक्षण डॉ. आरबी यादव का कहना है कि ताड़ी गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed