फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sweat-soaked people from indiscriminate power cuts

अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग हुए पसीने-पसीने

Wed, 20 Apr 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
The sweat-soaked people from indiscriminate power cuts
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी। मौसम के तल्ख मिजाज और बिजली की अनियमित कटौती की वजह से मंगलवार को लोग दिनभर पसीने-पसीने होते रहे। वाराणसी शहर के एक बड़े हिस्से में दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही, वहीं पूर्वांचल के अन्य जिलों में बिजली की कटौती से लोग बेहाल रहे। सबसे खराब स्थिति मंडुवाडीह और लहरतारा इलाके की रही। मंडुवाडीह उपकेंद्र से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सप्लाई ठप रही। लोग पानी तक को तरस गए। स्विच गेयर बदलने के कारण बुधवार को भी सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक मंडुवाडीह उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं होगी। 
विज्ञापन


डीरेका, चितईपुर, लहरतारा, बौलिया, मंडुवाडीह और चांदपुर आदि इलाके में दस घंटे तक बिजली नदारद रही। बिजली कटौती से इन क्षेत्रों में पेय जल का संकट रहा।  उधर, चौकाघाट, दौलतपुर, पांडेयपुर, मछोदरी, संकुल धारा, लंका आदि इलाकों में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। हालांकि इन इलाकों में ट्रांसफार्मर को राहत देने के लिए आधे-आधे घंटे की कटौती की गई। वहीं पक्का महाल, कबीरचौरा, पियरी, बेनियाबाग, नई सड़क, औरंगाबाद में लोकल फाल्ट से दो से पांच घंटे और भेलूपुर , साकेत नगर, नरिया, कंचनपुर आदि इलाकों में सुबह दो-तीन घंटे और शाम को दो घंटे बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed