फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The survey began after complaints of encroachment on park land

Varanasi News: पार्क की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद शुरू हुई नापी

Sat, 03 Jan 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The survey began after complaints of encroachment on park land
गांधीनगर सुंदरपुर में पार्क, कम्युनिटी सेंटर, सीवर ड्रेनेज, प्राइमरी स्कूल और बंजर भूमि पर कब्जे के खिलाफ आंदोलन के 5वें दिन शुक्रवार को टीम पहुंची। तहसील, नगर निगम की संयुक्त टीम में 5 लेखपाल और कानूनगो ने 4 घंटे मुआयना कर नापी कराई। श्रीराम सहकारी समिति को विकास प्राधिकरण, नगर निगम और तहसील में कागजात के साथ अपना पक्ष रखने को पत्र दिया था, लेकिन अब तक किसी विभाग में भी समिति ने अपना पक्ष नहीं रखा। पूर्व पार्षद वरुण सिंह, पूर्व पार्षद अशोक, पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल, अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल ने बताया कि दो आराजी पर 33 बिस्वा बंजर भूमि है। कई नक्शे में हर पहलू को जांच में शामिल किया गया। भू माफियाओं ने प्लॉट स्वामी माधुरी सिंह और नवीन सिंह के जमीन पर जबरन ताला लगाया है। इसकी बाउंड्री गेट निर्माण की शिकायत भी जमीन मालिकों ने विदेश से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को पत्र से की है। अपर नगर आयुक्त संगम लाल की ओर से श्रीराम सरकारी आवास समिति के सचिव रंगनाथ को पत्र देकर साक्ष्य के साथ पक्ष मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed