फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kashi Vidyapith varanasi The subject in which you are caught copying will have to be given the exam.

Kashi Vidyapith: जिस विषय में नकल करते पकड़े गए उसी की देनी होगी परीक्षा, पहले देनी पड़ती थी सभी विषयों की परीक्षा

Sat, 11 Jun 2022 12:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2022 12:16 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले छात्रों के लिए एमसीआई के दिशानिर्देशों को लागू करने पर सहमति बनी। इसके तहत अब छात्र-छात्रा जिस विषय में नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनको उसी विषय की परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith varanasi The subject in which you are caught copying will have to be given the exam.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका मिलेगा। कोरोना संक्रमण काल में प्रोन्नत किए गए छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे। विश्वविद्यालय समेत पांचों जिलों में ऐसे छात्रों की संख्या काफी है। शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन में बैठक के दौरान 19 बिंदुओं के प्रस्ताव पत्र पर चर्चा हुई। वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले छात्रों के लिए एमसीआई के दिशानिर्देशों को लागू करने पर सहमति बनी। इसके तहत अब छात्र-छात्रा जिस विषय में नकल करते हुए पकड़े जाएंगे उनको उसी विषय की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


...तो फिर देनी होगी सभी  विषयों की परीक्षा
नकल करते पकड़े जाने पर अगर विद्यार्थी परीक्षक या उड़ाका दल का सहयोग नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फिर सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी। सत्र 2020-21 में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्र द्वितीय वर्ष में परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। ऐसे छात्रों को द्वितीय वर्ष का परीक्षा फार्म भरने का अवसर दिया जाएगा और उसी परीक्षा के आधार पर प्रथम वर्ष में अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जिलों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा

इससे वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और सोनभद्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। छात्रों को अपने-अपने महाविद्यालय से संपर्क करना होगा। 2017 से 2020 सत्र के दौरान परीक्षा के बाद भी अंक नहीं हासिल करने वाले छात्रों को औसत अंक देकर प्रोन्नत किया जाएगा।

शासन के निर्देश पर होगा निर्णय
वाराणसी। परीक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रस्ताव दिया गया कि सत्र को नियमित करने के लिए प्रथम सेमेस्टर के नंबर के आधार पर सेकेंड सेमेस्टर में सबको प्रमोट कर दिया जाए। इस पर समिति के सदस्यों ने सहमति जताई और कहा कि शासन को इससे अवगत करा दिया जाएगा और वहां से निर्णय के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा। 
  • शोध मौखिकी समाप्त होने के बाद शोधार्थियों को मिलेगी उपाधि
  • एसएमएस एवं जेएनएम महाविद्यालय में बीबीए प्रथम सेमेस्टर की बैक पेपर फार्म भरने के बाद भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में छात्रों को औसत अंक देकर उत्तीर्ण करने का अनुरोध किया गया।
  • महादेव पीजी कॉलेज ने शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम के आगामी सत्र में प्रवेश लेने की अनुमति मांगी
  • जगतपुर पीजी कॉलेज के छात्र ने बैक एवं श्रेणी सुधार के दोनों अंक प्राप्त कर लिए हैं, इस पर विचार हुआ।
  • स्नातक के भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाएं कराने पर विचार
  • अंकपत्र रुकने और बीमारी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं होने के मुद्दे पर विचार हुआ
  • सांख्यिकी के तृतीय प्रश्नपत्र एवं शारीरिक शिक्षा प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा एक ही दिन व समय होने पर चर्चा हुई और छात्र को राहत देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed