फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi STF arrested two shooters for shooting businessman in Thane at Mumbai

एसटीएफ की कार्रवाई: ठाणे में कारोबारी को गोली मारने में दो शूटर गिरफ्तार, 10 लाख में ली थी हत्या की सुपारी

Fri, 31 Jul 2026 10:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 10:21 AM IST
सार

महाराष्ट्र ठाणे में कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्वांचल के शूटर समेत दो को एसटीएफ ने पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि पैसे के लेनदेन में कंपनी पार्टनर सागर ने 10 लाख रुपये में शूटरों को मोहन परमार की हत्या की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
Varanasi STF arrested two shooters for shooting businessman in Thane at Mumbai
गिरफ्तार सुजीत और मनोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी मोहन परमार को कार में बैठने के दौरान गोली मारने के आरोपी मुख्य शूटर सुजीत पांडेय और साजिश में शामिल मनोज ठठेरा को एसटीएफ वाराणसी ने बलिया और आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। सुजीत पांडेय देवरिया का निवासी है जबकि मनोज ठठेरा आजमगढ़ देवगांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
24 जुलाई 2026 को सुजीत पांडेय ने ठाणे में मोहन परमार पर पिस्टल से फायर किया था। इस हमले में मोहन परमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मोहन परमार अंजली इंडस्ट्रीज डायमंड इंडस्ट्रियल स्टेट नामक कंपनी में काम करता है। कंपनी के साझेदार सागर बानोसाली पर मोहन परमार का काफी पैसा बकाया था। इसी वजह से सागर मोहन परमार की हत्या करवाना चाहता था। 
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी को भी साजिश में किया शामिल
सागर ने अपने मुख्य परिचालन अधिकारी मित्र विजय विश्वकर्मा के साथ मिलकर योजना बनाई। कंपनी के कर्मचारी मनोज ठठेरा को भी साजिश में शामिल किया। मनोज ने मित्र सुजीत पांडेय को सागर और विजय से मिलवाया। सुजीत गुजरात में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। विजय ने सुजीत को इस घटना को अंजाम देने के लिए दस लाख रुपये एक साथ देने का वादा किया। इसके अतिरिक्त, उसे आजीवन प्रति माह एक लाख रुपये देने का प्रलोभन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई 2026 की शाम आठ बजे मोहन परमार कार्यालय से निकलकर चार पहिया वाहन में बैठ रहे थे। तभी सुजीत ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद मनोज ठठेरा को आजमगढ़ के देवगांव थाने में दाखिल किया गया। उसे न्यायालय आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है। सुजीत को बलिया के भीमपुरा थाने में दाखिल किया गया है। बरामदगी में बारह सौ रुपये नकद, स्वचालित टेलर मशीन कार्ड, स्थायी खाता संख्या कार्ड और मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं। अग्रिम कार्रवाई ठाणे, महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed