फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The stage for PM Modi public meeting will be ready by April 8

Varanasi News : पीएम मोदी की जनसभा के लिए आठ अप्रैल तक तैयार होगा मंच, अधिकारियों ने लिया व्यवस्था का जायजा

Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री काशी आने वाले हैं और उनकी जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल तक मंच तैयार हो जाएगा। पुलिस कमीश्नर और डीएम ने स्थलीय निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

विज्ञापन
The stage for PM Modi public meeting will be ready by April 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेंहदीगंज में रिंगरोड के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंच के निर्माण के साथ ही जर्मन हैंगर और बेरिकैडिंग का काम चल रहा है। रविवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंगम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखीं। साथ ही कहा कि 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए मंच और टेंट का काम आठ अप्रैल तक पूरा कराएं।

विज्ञापन


मंच बनाने और टेंट लगाने का काम मुजफ्फरनगर की कंपनी टेंट का काम रही है। इसीलिए रविवार को मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई। हेलिपैड भी बन गया है। प्रधानमंत्री जनसभा से पहले काशीवासियों को 3884 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। निरीक्षण के दौरान डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, एसडीएम राजातालाब शिवांगी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed