फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The sound of keeping the earth green echoed from the city to the villages

शहर से गांवों तक गूंजी धरा को हरा-भरा रखने की आवाज

Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The sound of keeping the earth green echoed from the city to the villages
विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को शहर से गांवों तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। जागरूकता रैलियां निकाली गईं। गोष्ठियां, बैठक समेत विविध आयोजन हुए। कहीं पौधरोपण अभियान चलाया गया तो कहीं पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इसके तहत बरेका कर्मियों ने अपने घर पर पौधा लगाया। उधर, काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने परिसर में पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पौधा लगाने के साथ ही लोगों को पौधा लगाने का संदेश दिया। बीएचयू परिसर में पोस्टर प्रदर्शनी, गोष्ठी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रो. हरिहरनाथ त्रिपाठी फाउंडेशन, काशी बौद्धिक मंच और सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन भगवानपुर की ओर से बीएचयू परिसर के जोधपुर कॉलोनी में पौधे लगाए गए। बीएचयू एनएसएस की ओर से कला संकाय परिसर में पौधरोपण किया गया। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, गांधी मेमोरियल आदि स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उधर, पशुधन एवं कृषि फार्म की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय चोलापुर में पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने लगाए पौधे
95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल व मारवाड़ी युवा मोर्चा अन्नपूर्णा शाखा ने पहाड़िया स्थित 95 बटालियन के मुख्यालय पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने किया। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने एरिका पॉम का पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस की शुरुआत की। पीएसी रामनगर में 36वीं वाहिनी में सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने औषधीय पौधे लगाकर पौधरोपण किया।
स्केटिंग से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजेश डोगरा रोलर स्केटिंग व काशी अग्रवाल समाज की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क से पर्यावरण जन जागरण स्केटिंग रैली निकाली गई। रैली को भारत पर्यटन वाराणसी के महानिदेशक अमित गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

इनकी तरफ से भी हुए आयोजन
प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर में इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र की ओर से रविवार को सुंदर बगिया परिसर में पर्यावरण दिवस पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। डीएवी कॉलेज में पर्यावरणीय प्रभाव विषय पर चर्चा की गई। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने पोस्टल कालोनी परिसर में पौधरोपण कर सभी कर्मचारियों से पौधा लगाने व संरक्षण की अपील की। ब्रह्मकुमारीज की ओर से देवा महिला महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। भारत विकास परिषद के विभिन्न शाखाओं की ओर से पौधे लगाए गए। वहीं वुमेंस स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी, वस्त्रदान फाउंडेशन, रोटरी क्लब वाराणसी उदय, अक्षय सेवा फाउंडेशन, नमामि गंगे सेवा फाउंडेशन, वेस इंडिया व अर्थ डे नेटवर्क, नई सुबह एक उम्मीद, जायसवाल महिला सभा काशी, ऋषिकल्प सोसाइटी की ओर से बच्चों ने लोगाें को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साक्षर इंडिया फाउंडेशन ने शंकुलधारा पोखरे पर स्वच्छता अभियान चलाया। आजाद संस्था ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। बेनियाबाग के राजनरायण पार्क में महापौर मृदुला जायसवाल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed