{"_id":"34c2f7952c2b5d16cbbfb30a5d481d9d","slug":"the-shortage-of-gas-cylinder-demonstration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले घरेलू गैस की अनियमित सप्लाई, किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ बुधवार को मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में संस्था से जुड़े सदस्यों एवं आम नागरिकों ने हाथों में सिलेंडर व तख्ती, बैनर लेकर आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। सभी लोग गैस की कालाबाजारी रोकने और घरेलू गैस की किल्लत दूर करने संबंधी नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि आजकल गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने के बाद तमाम जद्दोजहद के बाद 15 से 20 दिन बीतने के बाद सिलेंडर मिल रहा है। जबकि गैस डिलवेरी का मैसेज पहले ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आ जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मजबूरी के चलते लोग निर्धारित से ज्यादा पैसा देकर कम गैस वाला सिलेंडर कालाबाजारियों से खरीद रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उनके खाते में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है।
जिला आपूर्ति विभाग से इस बाबत जनहित से इस बाबत जनहित में हस्तक्षेप करते हुए उपभोक्ताओं में नियमित रूप से घरेलू गैस की सप्लाई कराने के साथ ही इस कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन में विजय कपूर, हाजी नासिर जमाल चिश्ती, विष्णु शर्मा, हाजी एजाजुद्दीन हाशमी, मोहब्बत आसिफ, डॉ. मनोज यादव, संजू विश्वकर्मा, कल्लू, राजेंदर पटेल, जावेद अंसारी, कलीम अंसारी, एखलाक अंसारी, कलाम हाशमी, मुन्ना अंसारी, पप्पू रस्तोगी, रामजी रस्तोगी आदि लोग शामिल रहे।