फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The second vessel will also soon Kashi

जल्द दूसरा जलपोत भी पहुंचेगा काशी

Wed, 13 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
The second vessel will also soon Kashi
river - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के हल्दिया से चलकर वाराणसी आ रहा जलपोत एमवी जॉय बासुदेव लगभग 1500 टन क्षमता का है। जल्द ही यह भी काशी पहुंच जाएगा। मंगलवार को यह पटना से काफी आगे आ चुका था। इससे सीमेंट उर्वरक सहित कई सामग्रियां यहां से भेजी जाएंगी। उधर, वन्य जीव बोर्ड से अनुमति मिलने के इंतजार में मालवाहक जहाज वीवी गिरी मंगलवार को दूसरे दिन भी राजघाट स्थित खिड़कियां घाट पर लंगर डाले रहा।
विज्ञापन


कछुआ सेंचुरी से जहाज के आवागमन की अनुमति के लिए भारतीय अंतरर्देशीय परिवहन प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने वन्य जीव बोर्ड को आवेदन भेजा है। अनुमति के बाद जहाज को यहां रामनगर ले जाया जाएगा। इस बीच, राजघाट पर यह जहाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। दिन भर लोग जहाज देखने के लिए खिड़किया घाट पहुंचते रहे। लोग जहाज के पास जाकर सेल्फी लेते रहे।  डीएफओ मनोज सोनकर ने बताया कि आईडब्ल्यूएआई के आवेदन को वन्य जीव बोर्ड को भेजा गया है। आईडब्ल्यूएआई वाराणसी और हल्दिया का अतिरिक्त प्रभार देख रहे निदेशक रविकांत ने बताया कि ट्रायल रन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed