फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The saffron flag campaign in every home began with the worship of the flag

Varanasi News: ध्वज पूजन के साथ शुरू किया हर घर भगवा ध्वज अभियान

Fri, 27 Feb 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The saffron flag campaign in every home began with the worship of the flag
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से सनातन संस्कृति के जागरण के लिए हर घर भगवा ध्वज अभियान के तहत हिंदू नववर्ष का शुभारंभ गुरु गोरखनाथ मठ मैदागिन में हुआ। ध्वजारोहण, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान दारानगर, मृत्युंजय महादेव, मैदागिन क्षेत्र में हर घर भगवा ध्वज का वितरण हुआ। महंत योगी रामनाथ महाराज और बीडीए के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह अभियान समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। अभियान में मनीष मिश्रा, अजय सिंह, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव गोलू, उमेश सिंह, दिनेश अग्रहरि, विनय चौरसिया, गणेश वर्मा, अमन अग्रहरि, योगेश विश्वकर्मा, करण विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, शुभम सोनकर, शिवांशु यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed