फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The safety and respect of women is in our Indian culture

Varanasi News: हमारे भारतीय संस्कार में है नारी की सुरक्षा और सम्मान

Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The safety and respect of women is in our Indian culture
हमारे देश भारत में जो परंपरा रही है वह मनु स्मृति के अनुसार यत्र नारी पूज्यंते। यह भारत का इतिहास रहा है। भारत में नारी का सम्मान हमेशा से रहा है। हमारे भारत देश में नारियों को हमेशा से पूजा होती रही है। नारी की सुरक्षा भारतीय संस्कार में रहा है। नारी का सम्मान हमेशा से रहा है और नारी की सुरक्षा हमारे भारतीय संस्कार में रहा है।
विज्ञापन

ये विचार मेजर जनरल डीआर राय ने व्यक्त किए। वह रविवार को संस्कृत विवि की ओर से मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 05 के अंतर्गत कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट और समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में सनातन धर्म का मूल सिद्धांत रहा है उसमें मां, बहन एवं पत्नी के रूप में हमेशा सम्मान से देखा जाता है। सेना आपका, आपके मां-बाप का, आपके बच्चों का तीन जेनरेशन का ख्याल रखती है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जैस्मीन मिश्रा ने कहा कि आज सेना महिलाओं को योगदान बहुत है, जिनमें तीनों सेनाओं में प्रमुख पदों को भी सुशोभित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वे लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास करें तो सेना में कॅरिअर बनाना न केवल संभव है बल्कि अत्यंत गौरवपूर्ण भी है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि आज सेना दिवस है यह सौभाग्य का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार ने जो लक्ष्य रखा है 2047 तक विकसित भारत का यह विकसित भारत मिशन शक्ति के बिना संभव नहीं है। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत आयोजित रैली, नुक्कड़ नाटक व अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा और संचालन डॉ. स्निग्धरा ने किया। इस दौरान प्रो. राजनाथ, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. रमेश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed