फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   The reward will be announced on the main accused of dacoity

Varanasi: 1.40 करोड़ की डकैती के मुख्य आरोपी पर घोषित होगा इनाम, बर्खास्त पुलिसकर्मियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Fri, 16 Jun 2023 09:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 09:48 AM IST
सार

वाराणसी के बैजनत्था क्षेत्र स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय में 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के मुख्य आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। अब पुलिस उसपर  इनाम घोषित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
The reward will be announced on the main accused of dacoity
भेलूपुर थाने में मुकदमा है दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बैजनत्था क्षेत्र स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय में 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के मुख्य आरोपी तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी में है। इसकी औपचारिकता पूरी की जा रही है। इंस्पेक्टर भेलूपुर राजेश सिंह का कहना है कि इनाम घोषित करने का प्रस्ताव जल्द ही डीसीपी काशी जोन के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने अजीत मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। डकैती प्रकरण में अब तक सात पुलिस कर्मी बर्खास्त किए जा चुके हैं। मामले के चार आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं। पुलिस अब डकैती की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में फिर खाकी पर दाग; देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने का आरोपी सिपाही निलंबित, इस थाने में था तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त पुलिस कर्मियों की मुश्किल बढ़नी तय

पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण में गुजरात के हवाला कारोबारी जगदीश पटेल की बड़ी भूमिका है। अजीत मिश्रा व कथित वाहन चालक सागर की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगी हैं। तीनों जैसे ही गिरफ्तार होंगे, वैसे ही सब कुछ साफ हो जाएगा।

The reward will be announced on the main accused of dacoity
पुलिस की गिरफ्त में डकैती के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बर्खास्त पुलिस कर्मियों की मुश्किल बढ़नी तय है। तीनों से पूछताछ के बाद भेलूपुर थाने में दर्ज मुकदमे में बर्खास्त पुलिस कर्मियों का नाम भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही सातों पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

हमारा पक्ष सुनने के बाद ही कुर्की का आदेश दें

आरोपी अजीत मिश्रा की ओर से अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी ने बृहस्पतिवार को अदालत में अर्जी दी। उन्होंने कहा कि कथित डकैती की घटना का कथानक शुरू से लेकर अंत तक झूठ की बुनियाद पर टिका हुआ है। सब कुछ पुलिस ने ही किया और बलि का बकरा अजीत मिश्रा को बनाया गया। अदालत यदि भेलूपुर थाने की पुलिस के प्रार्थना पत्र के आधार पर अजीत मिश्रा के खिलाफ कुर्की का आदेश पारित करे तो उससे पहले उनका पक्ष जरूर सुना जाए।

अमिताभ ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डकैती प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसी फुटेज, ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग में कुछ अफसरों की भूमिका संदिग्ध मिली है। वह 16 से 20 जून के बीच वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान घटना से जुड़े स्थानों पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed