वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत सत्तार कटरे के बाकी बचे निर्माण को तोड़ा गया। मजदूरों को लगाकर हथौड़े से तोड़ा जा रहा है। साथ ही मलबे को हटवाने की भी कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस का चक्रमण जारी रहा और दिन भर माहौल सामान्य रहा। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में लोग पूछताछ कर रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। रविवार के कारण रजिस्ट्री नहीं हुई है। सोमवार से रजिस्ट्री के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस कटरे के सभी हिस्सेदारों ने अपना हिस्सा नहीं दिया है। जिसके कारण कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 17.4 मीटर में सड़क, फुटपाथ और नाली होगी। सड़क के मध्य से 8.5 मीटर दोनों ओर सड़क होगी। दोनों ओर फुटपाथ हरियाली के साथ 3.2 मीटर का होगा। बिजली, सीवर, पानी, जल निकासी, टेलीफोन, इंटरनेट के तार, सीएनजी, पीएनजी भूमिगत होंगे। ब्यूरो

वाराणसी में रविवार को दालमंडी चौड़ीकरण में तोड़े जा रहे मकान के दौरान तैनात आरआरएफ के जावन । अम- फोटो : samvad