फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The relationship between Kashi and Vadnagar will be explored

Varanasi News: काशी और वडनगर के बीच के संबंधों की होगी खोज

Sun, 26 Feb 2023 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
The relationship between Kashi and Vadnagar will be explored
पीएम के गृहनगर और संसदीय क्षेत्र के संबंध तलाशेंगे बीएचयू के विशेषज्ञ
विज्ञापन

02 हजार साल पहले बौद्धभिक्षुओं ने की थी वडनगर की यात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर और संसदीय क्षेत्र काशी के प्राचीन संबंधों की तलाश नए सिरे से होगी। बीएचयू के विशेषज्ञों की टीम इतिहास, संस्कृति और पलायन को केंद्र में रखकर पांचवीं शताब्दी के रहस्यों से पर्दा उठाएंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और गुजरात संस्कृति विभाग के साथ बीएचयू ने इस खोज के लिए एक समझौता किया है।
समझौते के बाद इतिहासकारों और पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई जो गुजरात जाकर काशी और वडनगर के संबंधों के पुख्ता प्रमाण खोजेगी। बीएचयू ने समझौते के बाद प्रो. मुकुलराज मेहता के नेतृत्व में शोध टीम गठित कर दी है। शोध टीम में प्रो. विदुला जायसवाल, प्रो. अतुल कुमार त्रिपाठी और प्रो. लालजी को शामिल किया गया है। शोध के दौरान विज्ञान, कला और वास्तु के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वडनगर की खोदाई के बाद यह पता चला कि 15 सौ साल पहले यह क्षेत्र बौद्ध धर्म का बड़ा केंद्र था। कई विदेशी यात्रियों ने भी अपने लेखों में वडनगर का जिक्र किया है। काशी और वडनगर के संबंधों से इन्कार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वहां पर खोदाई में कई स्तूप भी मिले थे। मथुरा के संग्रहालय में वडनगर से जुड़े पुरातात्विक प्रमाण रखे गए हैं। टीम के सदस्यों का कहना है कि काशी ने वडनगर को ज्ञान और कला के केंद्र के रूप में स्थापित किया। करीब डेढ़ से 2 हजार साल पहले बौद्ध भिक्षुओं ने तथागत की उपदेश स्थली सारनाथ से वडनगर की यात्रा की थी। बौद्धभिक्षु काशी से मथुरा, सांची होते हुए वडनगर पहुंचे। इन दोनों ही स्थानों पर वडनगर से जुड़े प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed