फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The promising people of Kashi won the business quiz

Varanasi News: हेडलाइनर बिजनेस क्विज में काशी ने मारी बाजी

Sun, 05 Feb 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The promising people of Kashi won the business quiz
जीआईएस-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज प्रतियोगिता में काशी के होनहारों ने शहर का मान बढ़ाया है। रविवार को लखनऊ में आयोजित हुई प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल लहरतारा के शास्वत व आदित्य की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सनबीम भगवानपुर के स्नेहित व विवेक पटेल की जोड़ी दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले विद्यार्थियों को बिजनेस, कॉरपोरेट, समसामयिक घटनाओं व सामान्य ज्ञान की परख के लिए इन्वेस्ट यूपी द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में इंडिया क्विज स्कूल लेवल में 368 टीमों ने भाग लिया। इसमें काशी के होनहारों ने अपने ज्ञान, कौशल और तार्किक क्षमता के शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया। अंतिम राउंड में आठ टीमों के बीच पहले स्थान पर सनबीम लहरतारा क ी टीम को 50 हजार का पुरस्कार दिया गया, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली सनबीम भगवानपुर की टीम को 30 हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों के इन शानदार प्रस्तुति पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed