{"_id":"6449844f2ccd82729c0c09c4","slug":"the-processing-capacity-of-pollen-will-increase-with-the-new-bsm-in-chakia-varanasi-news-c-20-vns1013-175229-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चकिया में नए बीएसमी से बढे़गी पराग की प्रोसेसिंग क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चकिया में नए बीएसमी से बढे़गी पराग की प्रोसेसिंग क्षमता
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सदस्य पशुपालकों को मिलेगा लाभ
प्रतिदिन एक लाख 10 हजार लीटर दूध की होती है प्रोसेसिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। रामनगर के पराग दूध प्लांट की प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के लिए चंदौली जिले के चकिया में 18वें बीएमसी (दूध अवशीतल केंद्र) का निर्माण किया गया है। 29 अप्रैल को चकिया बीएमसी का शुभारंभ किया जाएगा। क्षेत्र में केंद्र के निर्माण से दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सैकड़ों सदस्य पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही प्लांट की प्रोसेसिंग क्षमता भी पांच से 20 हजार लीटर तक बढ़ जाएगी।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक आरके सहगल ने बताया कि बीते दो साल से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) पराग की बागडोर अपने हाथ में लेकर प्रतिदिन एक लाख 10 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग कर रहा है। संघ के 230 समितियों के सहयोग से दूध की क्षमता पांच लाख लीटर करने की है। इसी क्रम में नई बीएमसी का निर्माण चकिया के मुहम्मदाबाद में किया गया है। अभी तक प्लांट में वाराणसी सहित आसपास के जिलों में संघ से जुड़ी समितियों की ओर से 17 बीएमसी संचालित है। हर बीएमसी की क्षमता पांच से 20 हजार लीटर दूध के ठंडा रखने की है। इसमें रामनगर प्लांट में 50 हजार लीटर की क्षमता है। चकिया में 18वीं बीएसमी के उद्घाटन के बाद क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। दूध में फैट के मानकों के अनुसार 40 से 44 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जाएगा। जिसका लाभ पशुपालकों को सीधा मिलने वाला है।