फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi mayor directed officials for resolve problems of councillors within 48 hours

वाराणसी के मेयर की सख्ती: पार्षदों की समस्या का 48 घंटे में हो समाधान, नहीं तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Sat, 21 Sep 2024 05:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 05:02 AM IST
सार

वाराणसी में नगर निगम सदन के दौरान पार्षदों के सवालों का जवाब न देने पर मेयर ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्षदों की समस्या का 48 घंटे में समाधान हो, नहीं तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
Varanasi mayor directed officials for resolve problems of councillors within 48 hours
वाराणसी में मैदागिन स्थित टाउन हॉल में आयोजित सदन की बैठक। वाराणसी में मैदागिन स्थित टाउन हॉल में आय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम सदन में पार्षदों के सवालों का जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि उनकी बताई समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। सफाई, लाइट, चौका रिसेटिंग, सीवर, पेयजल आदि से जुड़ी समस्याएं उनके वार्डों में कई महीने बाद भी दूर नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


इस पर मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई सदन की बैठक में तय हुआ कि पार्षदों की बताई समस्याओं का 48 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। टाउनहाॅल में दूसरे दिन शुक्रवार को नगर निगम सदन की बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारी अभी से करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि बेहतर साफ सफाई, मार्ग प्रकाश, पैच वर्क इत्यादि कराएं। इसमें कोई कमी न होने पाए। बाढ़ के बाद की स्थिति को बेहतर करने के लिए सफाई पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इनमें कई प्रस्तावों पर निगम सदन की मुहर लगी। कुछ प्रस्तावों को पुनः सुधार कर प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में पार्षद सुरेश चौरसिया ने जीआईएस में प्राप्त संपत्तियों के मिलान का प्रश्न किया। जिस पर समुचित उत्तर न देने पर मेयर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पर नाराजगी जताई। पूरी जानकारी के साथ सदन में आने की हिदायत दी। पार्षद ने होटल, लाॅज की सूची प्राप्त न कराने, उनका लाइसेंस न बनाने का मुद्दा उठाया। इस पर मेयर ने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर उनके वार्ड में सर्वे कर होटल, लॉज की सूची बनाएं।

उपसभापति नरसिंह दास ने कहा कि शुद्ध पेयजल एवं भूगर्भ जल का परीक्षण कराया जाय। वार्डों में होने वाले कार्यों का आगणन ठीक से तैयार कराएं। ऐसा पाया गया है कि कई कार्यों का आगणन ठीक से नहीं बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त से कहा गया कि क्या कारण है कि एक ही काम के कई बार टेंडर कराए जा रहे हैं? पार्षद सुशील गुप्ता ने रोडवेज के पीछे निगम की जमीन पर कंडम वाहनों की नीलामी कराने की बात कही। पार्षद श्याम भूषण ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों, बंद स्ट्रीट लाइट, जलजमाव की समस्या उठाई।

विज्ञापन पालिसी परीक्षण के बाद सदन में होगी पास

विज्ञापन पालिसी पर सदन ने निर्णय लिया कि प्रस्ताव को गठित समिति से परीक्षण कराकर पुनः कार्यकारिणी के माध्यम से सदन में रखा जाय। जलकल विभाग में सीवर सुपरवाइजर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। श्रीवारी केमिकल को 4.16 लाख प्रतिमाह पर 30 वर्ष तक भूमि आवंटित करने, प्रति 10 वर्ष पर किराये में 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव पास किया गया।
 
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग सुधारने के लिए नियुक्त होंगे अधिकारी
उपसभापति ने सदन में पूछा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी की रैंकिंग में सुधार लाने, संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है? एक एक पैरामीटर के लिए एक एक अधिकारी जवाबदेही के साथ नियुक्त किए जाएं। मेयर ने अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण से संबंधित सभी पैरामीटर का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें।

हंगामा करने वाले सपा पार्षद के वार्ड में 1.42 करोड़ से हुआ है काम
एक दिन पूर्व सदन में मध्यमेश्वर वार्ड के सपा पार्षद भइयालाल यादव ने हंगामा किया था। इस पर उपसभापति नरसिंह दास ने सदन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में वार्ड 66 में 1.13 करोड़ का निर्माण कार्य, 7 लाख से मार्ग प्रकाश कार्य, 22 लाख की लागत से पेयजल का कार्य कराया गया है। मेयर ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed