फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The prisoners will have antigen test before going on muscle

पेशी पर जाने से पहले बंदियों का होगा एंटीजन टेस्ट

Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The prisoners will have antigen test before going on muscle
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण फैलाव पर अंकुश लगाने को लेकर जेल प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अब पेशी पर जाने वाले प्रत्येक बंदियों की एंटीजन कीट से जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें न्यायालय पेशी पर भेजा जाएगा। कारागार प्रशासन की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर 200 एंटीजन किट उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या के मद्देनजर एहतियात और सर्तकता बरतनी शुरू कर दी गई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए तरह-तरह के एहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं, ऐसे में जिला कारागार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से 200 एंटीजन किट जांच के लिए मंगाया है, जिससे पेशी पर जाने से पहले बंदियों की जांच कराई जा सके। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार के विभिन्न बैरकों में बंद करीब 800 बंदियों और तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का जांच कराया गया था। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि जिला कारागार प्रशासन की ओर से पेशी पर जाने वाले बंदियों की जांच के लिए 200 एंटीजन किट मंगाया गया है।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक बैरकों में बंदी
गाजीपुर। जिला कारागार में 397 बंदियों के रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान समय में करीब 924 बंदी हैं। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जिला कारागार प्रशासन की ओर से कोविड संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्कता के साथ एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed