फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The principle of one rupee and one brick will make every section of the society prosperous: Anil

एक रुपये और एक ईंट के सिद्धांत से समाज का हर वर्ग होगा समृद्ध : अनिल

Fri, 08 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The principle of one rupee and one brick will make every section of the society prosperous: Anil
वर्तमान में समाज को समृद्धशाली बनाने के एक रुपये और एक ईंट के सिद्धांत अपनाना जरूरी हो गया है। यदि समाज का हर सक्षम जरूरतमंद की आंशिक मदद करें तो समाज का हर वर्ग समृद्ध हो जाएगा। उक्त विचार बृहस्पतिवार को अग्रसेन कन्या पीजी कालेज प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन कन्या पीजी कालेज परमानंदपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। महाराजा अग्रसेन जयंती परमानंदपुर और बुलानाला परिसर में हर्षोंल्लास से मनाई गई। इस मौके पर सहायक मंत्री हरीश अग्रवाल, प्राचार्या डॉ सुमन मिश्र सहित अग्रबंधुओं ने परिसर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान हरीश अग्रवाल, प्राचार्या डॉ सुमन मिश्र, डॉ आकाश, डॉ मृदुला व्यास ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उधर मैदागिन स्थित अग्रसेन वाटिका में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं सहित समाज के अग्र बंधुओं ने माल्यार्पण कर आरती उतारी। अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय, इंटर कालेज, चौखंभा में अग्रसेन की जयंती हर्षोंल्लास से मनायी गई। मौके पर डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

मारवाड़ी समाज ने भी मनाई जयंती
मारवाड़ी युवक संघ की ओर से लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। इस मौके पर दीपक बजाज, प्रमोद बजाज मनीष गिनोडिया, अनुज डीडवानिया, श्रीनारायण खेमका, पवन अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed