{"_id":"e0b90ddf9511231e2687d1bdf89cced2","slug":"the-prime-minister-will-be-the-chief-guest-of-the-centenary-celebrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी होंगे शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी होंगे शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत अगले साल बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले स्थापना दिवस और दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
विवि के कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह ने शनिवार को यहां विवि कोर्ट की बैठक में यह जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने की तैयारियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले दस हजार की क्षमता के कन्वेंशन सेंटर के शिलान्यास के लिए भी पीएम को न्योता भेजा जाएगा।
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित विश्वविद्यालय कोर्ट की बैठक में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय की योजनाएं और उपलब्धियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
बताया कि परिसर में भारत अध्ययन केंद्र के अलावा गंगा रिवर सेंटर की स्थापना की पहल शुरू हो गई है। जल्द ही इन्हें मूर्तरूप दिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए परिसर में सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना पर भी विचार चल रहा है। इससे ऊर्जा संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
कुलपति ने कहा कि महामना को मिले भारत रत्न को आकर्षक लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ भारत कला भवन में रखा जाएगा। कॅरियर काउंसलिंग, हॉस्टलों में खेल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। कुलपति ने कहा कि सर सुंदरलाल अस्पताल में 100 करोड़ की लागत से मरीजों के तीमारदारों के लिए ठहरने की व्यवस्था कराई जाएगी। गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह ने दक्षिणी परिसर में स्थानीय जरूरत के मुताबिक कार्यक्रम संचालित करने के सुझाव दिए। बैठक में प्रो. इंदिरा हीनवे, विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पी नाग, प्रो. एपी साहू, सुनील शर्मा, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. वीके कुमरा, प्रो. एएस रघुवंशी, प्रो. आरपी शुक्ल आदि हुए।