फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The portal for admission under RTE is no longer open, leaving parents worried

Varanasi News: आरटीई के तहत दाखिले के लिए अब नहीं खुला पोर्टल, अभिभावक परेशान

Thu, 08 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The portal for admission under RTE is no longer open, leaving parents worried
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को मिलने वाला मुफ्त दाखिला इस बार समय पर शुरू नहीं हो सका है। नया वर्ष शुरू होने के बाद भी आरटीई पोर्टल अब तक अपडेट नहीं हो पाया। इससे पात्र अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

वाराणसी में 50 से ज्यादा निजी विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनमें कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। हर साल दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार शासन स्तर पर तकनीकी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण लोग आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत दिसंबर से ही बच्चों को प्रवेश मिला था। अभिभावकों का कहना है कि निजी विद्यालयों में सामान्य सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि आरटीई के तहत प्रवेश को लेकर अनिश्चितता है। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शासन स्तर से संचालित पोर्टल के माध्यम से ही शुरू होनी है। फिलहाल पोर्टल अपडेट की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed