फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The pool water was medicinal poison Krin

क्रीं कुंड का औषधीय जल हो गया जहर 

Sat, 04 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
रवींद्रपुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम की तपस्थली क्रीं कुंड पर लोग बिगड़ी बनाने आते हैं। मान्यता है कि यहां अरजी लगाने से मनोकामना पूरी होती है। जिस क्रीं कुंड में कभी बाबा डुबकी लगाते थे, उसके औषधीय जल के श्रद्धालु कायल हैं। लोग इसमें स्नान कर रोग-दुख दूर करते हैं। नि:संतानों को संतान की प्राप्ति होती है, शारीरिक विकार दूर हो जाते हैं लेकिन अब इस कुंड का जल हरा हो गया है। 24 मीटर गहरे कुंड की 12 साल से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


रविवार और मंगलवार को तो इस कुंड में डुबकी लगाने के लिए रेला उमड़ता है। आषाढ़ में गुरु पूर्णिमा पर इस कुंड के तट पर मेला लगता है। लोग इसी जल के आचमन से खुद को पवित्र करने के साथ ही बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का आशीर्वाद लेते हैं। लोलार्क षष्ठी पर तो संतान की प्राप्ति के लिए देश के कोने-कोने से दंपतियों की भीड़ इस कुंड पर लगती है।
विज्ञापन


कुंड के रखरखाव के प्रति नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। 12 वर्ष पहले अघोराचार्यपीठ की ओर से ही इस कुंड की सफाई कराई गई थी, तब चार पंप लगाकर पानी एक तरफ निकाला जा रहा था, दूसरी ओर कुंड निर्मल जल से भरता जा रहा था। अब लोग इस जल से कष्ट दूर करने के साथ ही मछलियों को चारा खिलाकर पुण्य बटोरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed