फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The platform floats on the ganga in varanasi

अब गंगा की मौजों पर तैरता प्लेटफाॅर्म

Thu, 24 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 24 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
The platform floats on the ganga in varanasi
गंगा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
काशी में गंगा घाट जल्द ही नए कलेवर में दिखने लगेंगे। आधुनिकता के साथ परंपरा को सहेजते हुए घाटों को सुंदर बनाने का काम शुरू हो चुका है। सब कुछ समय पर हुआ तो दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। तीन करोड़ से अधिक की लागत से घाटों पर छतरी, चेंजिंग रूम, फ्लोटिंग जेट्टी (तैरता हुआ प्लेटफॉर्म) समेत कई योजनाएं मूर्त रूप लेने लगी हैं।
विज्ञापन


केंद्र की मेगा डेस्टीनेशन योजना के तहत काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 3.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कई घाटों पर काम भी शुरू हो चुका है। इस योजना केतहत अस्सी से राजघाट तक 11 बिंदुओं पर काम होना है। राजेंद्र प्रसाद घाट और दशाश्वमेध घाट पर फ्लोटिंग जेटिस लगाई जाएगी जो पानी पर तैरती रहेगी। गंगा स्नान करने वालों को अब नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


बाढ़ में भी वह पानी पर उठती जाएगी। यहां रेलिंग भी होगी ताकि लोग सुरक्षित ढंग से स्नान कर सकें। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि इसके अलावा 11 थ्री सीटर यूरिनल बनाए जाएंगे। घाटों पर चुनार के पत्थरों से बने 60 तख्त लगाए जाएंगे। इसके अलावा छोटे शाइनेज लगाए जा रहे हैं जिस पर हिंदी के अलावा अंग्रेजी, जापानी और रशियन भाषा में घाटों के नाम होंगे। चार बड़े शाइनेज भी लगाए जाने हैं। बांस-बल्ली की 25 छतरियां लगाई जाएंगी। डस्टबीन, वाटर कूलर भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed