फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The number of corona patients in the district crosses two thousand

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार

Wed, 12 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The number of corona patients in the district crosses two thousand
कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में मरीज मिलने के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। मंगलवार को सबसे अधिक 440 नए मरीज मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया है। संक्रमित मरीजों में एक साल से कम उम्र समेत 25 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 116 महिलाएं, बीएचयू समेत अन्य निजी अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, रेलवे स्टेशन पर यात्री, बरेका में रेल कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। पिछले तीन दिन में एक हजार नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को कैंट व सिटी रेलवे स्टेशन मिलाकर 20 से अधिक यात्री पॉजिटिव आए हैं। अब यहां भी जांच की रफ्तार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संक्रमित मरीजों में महिलाओं की संख्या भी हर दिन 100 के पार रह रही है। मंगलवार को भी महिला चिकित्सक, कर्मचारी, शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज और होम आईसोलेशन से 23 को स्वस्थ घोषित किया गया है। तीसरी लहर में अब तक 2397 मरीजों में 328 के डिस्चार्ज के बाद 2069 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed