फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The night-arriving Kashi Tamil Sangam special train arrived at dawn

Varanasi News: रात में आने वाली काशी तमिल संगगम की स्पेशल ट्रेन भोर में पहुंची

Wed, 03 Dec 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The night-arriving Kashi Tamil Sangam special train arrived at dawn
बनारस रेलवे स्टेशन पर काशी तमिल संगमम छात्रों का किया गया स्वागत। स्रोत पीआईबी
काशी तमिल संगमम 4.0 में शामिल होने के लिए कन्याकुमारी से स्पेशल ट्रेन से आए लोगों का बनारस रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। इसमें तमिल विद्यार्थियों, शिक्षकों सहित 300 से ज्यादा डेलीगेट्स थे। ये स्पेशल ट्रेन सोमवार की रात 11:15 बजे आनी थी लेकिन ये मंगलवार की भोर चार बजे बनारस स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम के लिए रेलवे की ओर से कन्याकुमारी, कोयंबटूर, चेन्नई से बनारस स्टेशन तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें ट्रेन नंबर 06001 कन्याकुमारी से 29 नवंबर को सुबह 11:45 बजे बनारस के लिए चली। इस ट्रेन के बनारस स्टेशन पर आने का समय एक दिसंबर की रात 11:15 बजे था। इधर, पहले जत्थे के स्वागत को लेकर सोमवार की देर शाम से ही जनप्रतिनिधि, भाजपा नेताओं के साथ ही अन्य लोग ढोल, नगाड़ों के साथ पहुंचे। मंगलवार की भोर में जैसे ही 4 बजे ट्रेन पहुंची। सभी का माल्यार्पण कर, ढोल-नगाड़ों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच स्वागत किया गया। इस दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा महानगर के महामंत्री अशोक पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद संगमम में शामिल होने आए डेलीगेट्स को इलेक्टि्क बसों से ले जाया गया।

बनारस रेलवे स्टेशन पर काशी तमिल संगमम छात्रों का किया गया स्वागत। स्रोत पीआईबी

बनारस रेलवे स्टेशन पर काशी तमिल संगमम छात्रों का किया गया स्वागत। स्रोत पीआईबी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed