फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The newly married woman accused her husband and in-laws of dowry harassment

Varanasi News: नवविवाहिता ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Wed, 27 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The newly married woman accused her husband and in-laws of dowry harassment
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता अंजली यादव ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना सिधारी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के शम्मोपुर गांव निवासी पीड़िता अंजली यादव की शादी 30 अप्रैल 2025 को आकाश यादव निवासी मालव (पिटोखर), थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ से हुई थी। विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही परिवार ने अतिरिक्त दहेज के रूप में क्रेटा कार की मांग शुरू कर दी। न देने पर उसके पति आकाश यादव, ससुर दीनानाथ यादव, सास लीलावती, ननद रिंकी यादव और रिश्तेदार मनीष यादव, निवासी सलहाबाद, मऊ ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया। सिधारी थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed