{"_id":"bed1918b651d949ce9a15436975234da","slug":"the-new-system-of-traffic-in-the-old-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने शहर में ट्रैफिक की नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने शहर में ट्रैफिक की नई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 01 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पुराने हिस्से के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने की कोशिशों पर ठोस काम शुरू हो गया है। पहले चरण में मैदागिन से गोदौलिया के बीच यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापारियों की रजामंदी से नया ट्रैफिक प्लान तैयार हुआ है। जाम से निबटने के लिए सड़क और गलियों की दूकानों के बेसमेंट में पार्किंग के साथ ही कई बदलाव की कवायदें सोमवार से शुरू हो जाएगी। जबकि इन्हें पूरी तरह से 15 जून से लागू किया जाएगा।
महापौर रामगोपाल मोहले की अध्यक्षता में रविवार की सुबह नगर निगम में हुई बैठक में एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक लाल बहादुर और बांसफाटक से कबीरचौरा तक के व्यापारी मौजूद थे। दो घंटे तक चली बैठक का पूरा फोकस मैदागिन से गोदौलिया तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर था। तय हुआ कि अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने का गोलघर वाहन स्टैंड रद्द किया जाएगा क्योंकि इसके चलते आवागमन में बाधा पैदा होती है और जाम लगता है।
हफ्ते भर में टाउनहाल मैदान पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। व्यापारियों की मांग पर मैदागिन पिकेट के बगल से बुलानाला आने वाले रास्ते को खोलने पर सहमति बनी। यह भी तय हुआ कि मैदागिन से गोदौलिया तक सड़क किनारे दूकानदार अपना वाहन नहीं खड़े करेंगे। इस मार्ग पर बने भवनों के भूतल में वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। दूकानदार अपने वाहन बेसमेंट में बनी पार्किंग में ही रखेंगे ताकि सड़क खुली और चौड़ी रहे जिससे यातायात सुगम हो सके।