फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The motto of service above self

Varanasi News: स्वयं से ऊपर सेवा का दिया मूलमंत्र

Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The motto of service above self
रोटरी मंडल 3120 की ओर से आयोजित दो दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण कार्यशाला सारथी 2025-26 का समापन रविवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में हुआ। कार्यशाला में आगामी रोटरी वर्ष के लिए क्लब के पदाधिकारियों को नेतृत्व, सेवा कार्यों और रोटरी के सिद्धांतों के प्रति प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में विशेष रूप से रोटरी के मूल मंत्र स्वयं से ऊपर सेवा पर जोर दिया गया, जिसमें दिखावे से अधिक वास्तविक कार्य को महत्व देने की बात कही गई। कार्यशाला के दूसरे दिन रोटरी गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने दिल की बात से सत्रों की शुरुआत की। दिनेश गर्ग ने बताया कि रोटरी मानवता की सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, भारत को पोलियो मुक्त बनाने और शत प्रतिशत साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी योगदान दे रही है। वाराणसी में 13 जुलाई को होने वाली पहली इंटरसिटी मीट की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए सेना की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि पर पौधरोपण की मुहिम पर भी सहमति बनी। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार अग्रवाल ने किया और धन्यवाद डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed