फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Moon Was Not Sighted Alvida Prayers Today Eid Tomorrow Moon Committee to Hold Meeting

EID: चांद का नहीं हुआ दीदार...आज अलविदा की नमाज, इस दिन मनाएंगे ईद; कमेटी की होगी बैठक

Fri, 20 Mar 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 06:05 AM IST
सार

Varanasi News: ईद को लेकर वाराणसी में अकीदतमंद अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ दिख रही है। ईद के लिए चांद कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
The Moon Was Not Sighted Alvida Prayers Today Eid Tomorrow Moon Committee to Hold Meeting
चांद का नहीं हुआ दीदार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

EID: मुकद्दस रमजान पर रोजेदारों एक और रोजा नसीब होगा। बृहस्पतिवार यानी 29 रोजा पर चांद का दीदार नहीं हुआ। मोमिनों को शुक्रवार को एक और अलविदा की नमाज अदा करने का मौका मिलेगा और ईद का त्योहार शनिवार को मनाई जाएगी।

विज्ञापन


सऊदी में ईद के चांद का दीदार बुधवार को नहीं हुआ था। ऐसे में यहां भी उम्मीद जताई जा रही थी कि चांद की तस्दीक नहीं हो पाएगी। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मंस्जिद में रुय्यते हेलाल कमेटी ने चांद की तस्दीक करने का प्रयास किया। मगर, पूर्वांचल सहित देशभर में कहीं से चांद दिखाई देने की खबर कहीं से नहीं आई। 
विज्ञापन


मौलाना हारुन रशीद नक्शबंदी ने बताया कि चांद की तस्दीक नहीं हुई है। अब ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। शुक्रवार को अलविदा की नमाज होगी। बैठक में मौलाना जकीउल्लाह कादरी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, मौलाना जियाउर्रमान, मौलाना अब्दुल मतिन आदि रहे। उधर, रोजा इफ्तार के बाद ईद की खरीदारी के लिए दालमंडी, अर्दली बाजार सहित विभिन्न इलाकों के बाजारों में रात तक भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-उल फितर की नमाज : ईद उल फितर की नमाज 21 मार्च को सुबह सात से 10:30 बजे मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की जाएगी।

मस्जिद/ ईदगाह - समय
ज्ञानवापी - 8.00
मस्जिद हकीम सलामत - 8.00
मस्जिद धरहरा - 8:00 बजे
जामा मस्जिद नदेसर - 8:00 बजे
लंगड़े हाफिज - 10.30
रसूलपुरा बड़ी मस्जिद - 7:45 बजे
लाट मस्जिद (सरैयां) - 9:30 बजे
ईदगाह पुल्कोहना - 8:30 बजे
ईदगाह गोगा की बाग - 8:00 बजे
जामा मस्जिद (खोजापुरा) - 7:45 बजे
मस्जिद शहीद बाबा - 8:15 बजे
खानकाह हमीदिया रसिदीया - 8:30 बजे
मस्जिद मजहरुल उलूम - 8:00 बजे
मस्जिद तकिया शेषमान - 8:15 बजे
ढ़ाइ कंगुरा - 9:30 बजे
मस्जिद नवाब टोंक अर्दली बाजर - 9:00 बजे
शिया जामा मस्जिद दारानगर - 9:30 बजे
मस्जिद इस्ना अशरी मदनपुरा - 7:00 बजे
मस्जिद उम्मे कुलशुम दोषीपुरा - 8:00 बजे
गब्बू का इमामबाड़ा रसूलपुरा - 7:00 बजे
जामा मस्जिद अर्दली बाजार - 8.00 बजे
मस्जिदुल काएम भेलूपुरा - 7:00 बजे
हैदरी जामा मस्जिद गोलाघाट - 8.30 बजे
मदरसा बुतुल एकेडमी शिवपुर - 8:00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed