फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The miscreants are in trouble; Anti-Romeo team launched a campaign schools temples and parks are under secur

Varanasi : मनचलों की आई शामत ; एन्टी रोमियो टीम ने चलाया अभियान, स्कूल, मंदिर और पार्क सुरक्षा के घेरे में

Thu, 12 Dec 2024 05:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

वाराणसी में एंटी रोमियो टीम ने मडुवाडीह क्षेत्र में अभियान चलाया और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बताते चलें कि मनचलों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से अभियान आगे भी जारी रहने वाला है। स्कूल, पार्क ओर मंदिरो के बाहर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
The miscreants are in trouble; Anti-Romeo team launched a campaign schools temples and parks are under secur
एंटी रोमियो की टीम अभियान चलाते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ या फब्तियां कसने वाले मनचलों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से मडुवाडीह थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम गुरुवार को सक्रिय दिखी। मडुवाडीह थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम बरेका क्षेत्र में स्कूल,पार्क और मंदिरों के बाहर उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी,महिला आरक्षी लक्ष्मी तिवारी व सौम्यता के नेतृत्व में तैनात दिखी।टीम ने बरेका क्षेत्र के स्कूलों में छात्राओं से बात कर उन्हें हेल्प लाइन नंबरों और अपराध से लड़ने के संबंध में जागरूक किया।

विज्ञापन


वाराणासी पुलिस कमिश्नर द्वारा पार्क, सार्वजनिक स्थान, स्कूल, कालेज के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में एन्टी रोमियों टीम को भ्रमण कर मनचलों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं।इसके तहत स्कूलों के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध युवकों को डांट फटकार लगाई गई। पार्क और बाग-बगीचों में टहलने जाने वाली महिलाओं या युवतियों पर फब्तियां करने वाले बिगड़ैल युवक गायब दिखे। मनचलों में टीम का दहशत देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed