फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The minimum temperature dropped to 10.4 degrees Celsius, 4.8 degrees below average.

Varanasi News: औसत से 4.8 कम होकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Mon, 17 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped to 10.4 degrees Celsius, 4.8 degrees below average.
वाराणसी। पछुआ हवा में नमी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। धूप का असर भी कम हो गया है। रविवार को मौसम साफ रहा लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से धूप बहुत असरदार नहीं रही। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान औसत से नीचे आ गया, यहीं कारण है कि रात में ठंड अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान औसत से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 10.4 रिकॉर्ड किया गया। नवंबर का दूसरा सप्ताह बीत गया। अभी जिस तरह से ठंड पड़ रही है, उससे मौसम वैज्ञानिक भी इस बार अधिक ठंड की बात कह रहे हैं। रविवार की सुबह अन्य दिनाें की तुलना में ओस भी अधिक रही। इसके बाद धूप हुई लेकिन किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। इधर दो दिन से न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 2.9 कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 4.8 कम होकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाओं की सक्रियता अभी तीन दिन और बने रहने के आसार हैं। इस वजह से ठंड अभी प्रभावी बनी रहेगी। बुधवार के बाद से दिन में धूप थोड़ी असरदार हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed