फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The merit list of the candidates the same test center

मेरिट लिस्ट में एक ही परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थी

Fri, 01 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 01 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
The merit list of the candidates the same test center
बीएचयू
बीएचयू एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय पहुंचे छात्रों का आरोप है कि दो परीक्षा केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा में जमकर नकल हुई है। यही वजह है कि उन्हीं केंद्रों के अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हैं। छात्रों के रोलनंबर और पंजीकरण भी एक ही क्रम से हैं। छात्रों ने इसकी शिकायत कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक और संकाय प्रमुख से भी की है।
विज्ञापन


बता दें कि दो जून को एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा वाराणसी सहित दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल, गुवाहाटी, कोची, जयपुर, भुवनेश्वर और इलाहाबाद में आयोजित कराई गई जिसमें साढ़े सात हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। छात्रों का आरोप है कि कोलकाता और भुवनेश्वर में हुई प्रवेश परीक्षा में धांधली हुई है, तभी इन दो केंद्रों के ही अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


कोलकाता में सेंट माइकल एकेडमी में हुई प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी शुरुआत की मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। इसके बाद की मेरिट लिस्ट में भुवनेश्वर केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हैं। महज दो सेंटरों के  छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम होना ही पूरे मामले में संदेह पैदा कर रहा है। छात्रों ने मांग की है कि प्रवेश परीक्षा निरस्त की जाए और मामले की जांच हो। इस मामले में कुलसचिव व परीक्षा नियंता डॉ. केपी उपाध्याय का कहना है कि छात्रों की शिकायत संज्ञान में आई है। इसकी जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed