फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The meeting of the center administrators and officers is going on in a ruckus

हंगामाखेज रही केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों की बैठक

Mon, 04 Apr 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The meeting of the center administrators and officers is going on in a ruckus
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा संचालन को लेकर रविवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हंगामाखेज रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पहले से अधिक सतर्कता बरतने और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की बात कही। वहीं आए दिन परीक्षा व्यवस्थाओं में बदलाव को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एडी बेसिक, डीआईओएस ने परीक्षा के संचालन में हर संभव सहयोग करते रहने का आश्वासन भी दिया। बलिया में पेपर आउट होने के बाद से ही बोर्ड परीक्षा में पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा संचालन को लेकर क्वींस कॉलेज में हुई बैठक में पेपर को डबल लॉक में रखने, उसका पैकेट खोले जाने, कमरे में वितरण से लेकर अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि परीक्षा संचालन में छोटी सी लापरवाही पर भी बड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने, पोर्टल पर छात्रों, कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति की जानकारी समय से देने का निर्देश दिया। एडी बेसिक अवध किशोर सिंह ने केंद्राध्यक्षों को हर हाल में एक कमरे में दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने, नियमित परीक्षा खत्म होने के बाद उसका रिकार्ड मेंटेन रखे जाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानाचार्यों में डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. विश्वनाथ दूबे, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. आनंद प्रभा सिंह, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. चारूचंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य अब होंगे सह केंद्राध्यक्ष
जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्राध्यक्षों को जानकारी दी कि वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य अब सह केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे और एडेड/राजकीय विद्यालयों के बाहर से आने वाले चयनित लोगों को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस पर सभी केंद्राध्यक्ष भड़क गए। उनका कहना था कि अपने ही विद्यालय में सह केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका में रखे जाने का फैसला उचित नही हैं। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर केंद्रों पर पेपर का पैकेट भिजवाने की व्यवस्था की मांग की।
यह हुआ बदलाव
केंद्राध्यक्ष के कमरे में नहीं रहेगी डबल लॉक आलमारी। यहां बार बार आनाजाना भी प्रतिबंधित रहेगा।
हर केंद्र पर दो-दो आलमारी रहेगी। एक में परीक्षा से पहले पेपर रखे जाएंगे, दूसरी में पेपर खत्म होने के बाद बचे कागजातों को सील कर रखना होगा।
डबल लॉक आलमारी वाले कमरे की चाबी सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रहेगी।
आलमारी की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, दूसरी सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रहेगी।
जिस कमरे में पेपर रखा है, वहां हर दिन परीक्षा के बाद कमरे को सील कर उसका रिकार्ड मेंटेन करना होगा।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवानों की तैनाती को सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed