{"_id":"6834c25e47936bea35062819","slug":"the-mayor-reiterated-the-resolution-of-a-clean-and-beautiful-kashi-and-said-that-the-people-of-kashi-will-not-face-any-inconvenience-varanasi-news-c-20-vns1056-1000571-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेयर ने स्वच्छ-सुंदर काशी का संकल्प दोहराया, कहा- काशीवासियों को असुविधा नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेयर ने स्वच्छ-सुंदर काशी का संकल्प दोहराया, कहा- काशीवासियों को असुविधा नहीं होगी
विज्ञापन
वाराणसी। मेयर अशोक कुमार तिवारी के कार्यकाल के दो साल सोमवार को पूरे हो गए। मेयर ने अपनी उपलब्धियां बताईं और काशी को स्वच्छ, सुंदर काशी बनाने का संकल्प फिर दोहराया। कहा कि काशीवासियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका खास ख्याल रखना है।
मेयर ने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में सभी दल के पार्षदों के साथ स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। सांस्कृतिक संध्या में ममता शर्मा ने भजन की प्रस्तुति दी। मेयर के साथ पार्षदों ने देसी अंदाज में बाटी-चोखा, दाल-चावल का आनंद लिया। इस बीच मेयर और पार्षदों ने अब तक कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया।
मेयर ने बताया कि काशी को हरा-भरा रखना है। एक-एक पौधे के लिए पालक तैयार किए गए हैं। इन पालकों पौधों के साथ ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। इस कार्य के लिए शहर की कई संस्थाओं को जोड़ा गया है। स्मार्ट काशी एप के जरिये लोगों को घर बैठे ही सुविधाएं मुहैया कराई जा जा रही हैं। सीवर कर, जल कर और गृह कर का एक बिल जारी कर आम जनता को सहूलियत दी गई। यही नहीं शहर की सफाई व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी शुरू की गई है। क्यूआर कोड के जरिये उपभोक्ताओं को शिकायत करने का अधिकार दिया गया।
विज्ञापन
संस्कृत में ली थी शपथ
मेयर ने 26 मई 2023 को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में संस्कृत में शपथ ली थी। हाथ में गंगा जल लेकर काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया था। उनका कहना था कि नगर निगम कार्यकारिणी और सदन की बैठक नियमित अंतराल पर होती रहेगी।