{"_id":"642c28fdf920836ef20c4e51","slug":"the-married-woman-hanged-herself-by-calling-her-mother-varanasi-news-c-20-vns1013-138394-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मां को फोन कर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मां को फोन कर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो....
मां को फोन कर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
- दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चोलापुर। काकलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर मां को आत्महत्या की बातकह कर शिवानी यादव (25) धोती का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे शिवानी के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। चोलापुर थाने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर उचित कार्रवाई की बात कही है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव की शिवानी यादव की शादी वर्ष 2017 में काकलपुर में सुखनंदन यादव उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। शिवानी की तीन साल की बेटी है। शिवानी की मां गुड़िया और पिता शिवप्रसाद के अनुसार उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बाइक और पांच लाख रुपये और गहने की मांग की जाती थी। पिछले वर्ष दो लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा। ससुराल वालों की प्रताड़ना से शिवानी आजिज आ गई थी। दोपहर के समय उसने अपनी मां को फोन कर कहा कि प्रताड़ना से वह आजिज आ गई है। साथ ही, यह भी कही कि मैं फंदा लगाकर जान देने जा रही हूं। शिवानी की मां गुड़िया ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब तक मायके वाले और पुलिस पहुंचती तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।