{"_id":"57f6b1b84f1c1be94a26f5fe","slug":"the-market-will-bring-indigenous-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे’
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पाकिस्तान के समर्थन में चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र की सहायक निदयों का पानी रोकने की धमकी के विरोध में मार्च निकाला। साथ ही चाइनीज सामानों की होली जलाई। युवा व्यापारियों ने टाउन हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस के रूप में विरोध मार्च की शुरुआत की।
व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखीं थी जिसमें ‘ना माफ करो, ना बात करो, चाइना को साफ करो’, ‘जब बाजार जाएंगे, माल स्वदेशी लाएंगे’ आदि नारा लिखा था। विरोध मार्च मैदागिन, गोदौलिया होते हुए चितरंजन पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा कि चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। काशी के व्यापारियों ने चाइनीज सामान न बेचने की शपथ ली। सभा को व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, प्रेमि मिश्रा, संजीव सिंह बिल्लू, जयदीप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सुजीत गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, मृत्युंजय, आलोक सेठ, जय कृष्ण गुप्ता, मधुराज गुप्ता, गुलशन कन्नौजिया, उत्कर्ष सिंह, मनीष चौरसिया, तरुण खन्ना, मंगलेश, आशीष, जितेंद्र, मनोज, प्रतीक, राहुल, सिंधु, मनोज, योगेंद्र, विकास, मलिक, मंजी, अशोक आदि शामिल रहे। सभा के पश्चात चीनी सामानों की होली जलाई गई।
इसी क्रम में वाराणसी फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क के समीप चाइनीज सामानों की होली जलाई गई। इस कार्यक्रम में संजय साहे, अजय गुप्ता, चंदन, सोनी शर्मा, शोभनाथ विश्वकर्मा, उमेश, राजीव, विनय, बबलू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरहुआ संवाददाता के अनुसार हिन्दू युवा वाहिनी ने हरहुआ ब्लाक के प्रेमनगर चौराहे पर चाइनीज सामान जलाकर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि चीन द्वारा निर्मित सामानों का बहिष्कार कर देश को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान अभिषेक मिश्र, प्रिंस, श्रवण मिश्र, कमलेश पटेल, हरहुआ ब्लाक अध्यक्ष परमहंस मिश्र, रोशन दादा, आशु दादा, जैकी मिश्र, पिंडरा ब्लाक अध्यक्ष राजेश पटेल, विजय कुमार, योगेश वर्मा, लच्छू यादव, सर्वजीत, किसन चौबे, सत्यप्रकाश चौबे, प्रभाकर तिवारी, उमराव सिंह, मानवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।